पूछे आज हमसे नन्ही बिटिया हमार,
काहे देश में मृत को लगे एहो सी पुकार,
जब भी मरे कोई तो, पुकारे उसे स्वर्गीय,
चाहे हो बाह्मण, छत्री हो कोई भी वर्गीय,
क्या मरने के बाद, सभी जाय ऊपर स्वर्ग,
क्या कर्मों के जोड़ से, कुछ नहीं जाते नरक,
प्रश्न तो था बहुत ही कमाल और असरदार,
क्यों सभी पुकारे जाते है स्वर्गीय ही हरबार,
चोर लुटेरे नेता मंत्री या हो भ्रष्ट सरकारी कर्मी,
वो भी क्या स्वर्ग जाएगा जो करे कृत्य अधर्मी,
क्या जनता को भूखी मार सता वो पायेंगे स्वर्ग,
क्या हत्यारे डकैती डालने वाले ना जायेंगे नरक,
चोर लुटेरें और मंत्री भी क्यों कहलाते स्वर्गीय,
दागदार करते मानवता को,वो क्यों ना बने नरकीय,
और गरीब जनता जो भोगे हर पल यहाँ नरक,
वही है सच्ची हकदार स्वर्ग की, जाती है वही स्वर्ग/////
==मन वकील
No comments:
Post a Comment