एक मित्र हमारे बोले, इक दिन हमसे यूँ आकर,
कोई फायदा नहीं मिला हमें,अंग्रेजी स्कूल जाकर,
ना हुआ इज़ाफा अंग्रेजी में,रहा मेरा हाथ युहीं तंग,
खूब किताबे चाट गये,अंग्रेजी व्याकरण से लड़ी जंग,
कैसे बोलते अंग्रेजी फटाफट,मन वकील बतलाओ?
कैसे रोब डाले कान्वेंट वाली बीबी पर,हमें समझाओ ,
मन वकील हम बोले, मित्र बतलाऊं तुमे समझाए,
झटपट अंग्रेजी बोलने लगोगे,जो करोगे यह उपाय,
रोज़ घर जाने से पहले, चढ़ा लो विस्की का इक पव्वा,
दस मिनट में गिटपिट शुरू, ना रहे अंग्रेजी का हव्वा,
===मन वकील
No comments:
Post a Comment