भाग्य यदि लिखा होता किसी कागज़ पर,
तो शायद किताबसाज़ नसीबवाला होता,
या फिर जो लिखता "पाती" वो खुद लिखता,
मैं भी लिखवाता अपना भाग्य अनोखे सा,
और तुम से मेल कराता जोड़ उन लकीरों को,
फिर शायद हम मिलते उस ऊँचें चाँद पर,
भाग्य यदि लिखा होता किसी कागज़ पर,
मैं भी औडे रहता मखमली से वो दुशाले,
तुम को भी पहनता गहने वो नीले रत्नों वाले,
चिरयौवना कर देता तुम्हे मैं, लिख वो "पाति"
मैं बन वीर पुरुष तुम भोगती जो मुझे पाती,
रखता तुम्हे ह्रदय में, जो सोती सोने के सेज पर ,
भाग्य यदि लिखा होता किसी कागज़ पर,
===मन वकील

No comments:
Post a Comment