लो भाइयों , फिर वही समय है वापिस आया,
फिर से ईस्ट इंडिया कंपनी ने बिगुल बजाया,
आने वाले है हम फिर से इस भारत को खांटने,
जाने से पहले इसे फिर कई हिस्सों में यूँ बांटने,
अब हम 300 वर्ष से अधिक यहाँ पर राज करेंगे,
फिर से अपनी फिरंगी शान-शौकत को भरेंगे,
हमारी मेहनत फिर से ही देखो रंग है यहाँ लाई,
65 वर्षों बाद खायेंगे हम फिर से यहाँ खूब मलाई,
काले पीले नेताओं ने फिर से हमारा दामन थामा,
हमारी काली फितरत को पहनाया संसद में जामा,
जिन्होंने ने कभी था हमें यहाँ से धक्के मार भगाया,
उनकी जयचंद जैसी औलादों ने हाथ जोड़ हमें बुलाया,
हमारी गौरी बेटी ने जो तुम्हे ऐसा सबक है सिखाया,
गहरी गहरी चालें चल कर काले नेताओं को फुसलाया,
देश की तरक्की के नाम पर अब चलेगा हमारा ही जोर ,
अरे खोखले लोगों का यह भारत रहेगा फिर से कमज़ोर,
ऍफ़ डी आई के नाम पर अब फिर से हम तुम्हे लूटेंगे,
फिर से भारत में स्वतंत्रता के भाग्य रो रो कर फूटेंगे .....
===========सबक लो मित्रों
No comments:
Post a Comment