मित्रों ...कल इंडिया गेट के पास निहत्थी जनता पर हुए लाठी चार्ज पर कहना चाहूँगा :-
धन्य है भारतीय पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों की
देश हित में ऐसी सजगता और कार्य में ये वफादारी
अपनी बहनों बेटियों पर अश्रु गोले भर भर यूँ छोड़े,
निहत्थी महिलाओं पर जमकर लाठी भांज उतारी,
बलात्कारियों पर कोई भी हथियार ना गया चलाया,
बेबस नारी को रात भर जांच के नाम थाने पर बैठाया,
जुल्म तन पर हुआ उससे ज्यादा दारोगा ने उसे घूरा,
कुरेद कुरेद घटना क्रम, रेप का सिलसिला किया पूरा,
जब किसी बहन ने चाहा करना इस जुल्म का प्रतिरोध,
इन पहरेदारों ने निहत्थी जनता से ही लिया प्रतिशोध,
पैसे वालों,नेता डकैतों और भ्रष्टाचारियों को खूब सहलाया,
उनके इशारों पर निर्दोष को झट से पकड़ जेल पहुंचाया,
रिश्वत की मोटर साइकिल पर चलते, मुफ्त की ये खाते,
जिस दुकान से चाहा बस उठाये उतने फल और तरकारी
धन्य है भारतीय पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों की
देश हित में ऐसी सजगता और कार्य में ये वफादारी ----
=====मन वकील
No comments:
Post a Comment